योगाभ्यास

आश्रम में योग शिक्षण-प्रशिक्षण के अतिरिक्त नियमित योगाभ्यास व योग शिक्षण की कक्षाएं पृथक से चलती हैं. रोजाना प्रातः ५.०० से ७.००, ७.०० से ८.०० तथा ८.०० से ९.०० तक योग की कक्षाएं चलती हैं. इनमे विभिन्न रोगों के निवारण हेतु अभ्यास कराया जाता है. मधुमेह, मोटापा, उच्च-रक्तचाप, अस्थमा आदि के लिए विशेष कक्षाए भी चलती है.

योग एवं प्राकृतिक अनुसन्धान केंद्र

आश्रम में कुछ रोगों पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभाव पर अनुसन्धान कार्य भी किया जाता है. पूर्व में किये गए शोध में विद्यार्थियों की मेघशक्ति बढाने में योग व ध्यान का बड़ा महत्त्व पाया गया है. इसी प्रकार मधुमेह नियंत्रण में योग महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है. गुर्दे, मानसिक रोगों, हृदय, केंसर के कुछ नए क्षेत्रों में योग व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभाव की जानकारी हेतु शोध परियोजना तैयार की जा रही है.

 
सत्संग
लोगों की आध्यात्मिक रूचि अनुसार प्रत्येक शनिवार सायं ६ से ७ बजे सत्संग व भजन कीर्तन का आयोजन होता है. इसमें योगिनी डा. पुष्पलता परमहंस गीता पर प्रवचन देती है.
होम्योपैथी चिकित्सालय
तीव्र एलोपैथिक औषधियों की प्रक्रियाओं से रुग्ण बच्चों को बचाने हेतु होम्योपैथी की निःशुल्क दवाएं देने की व्यवस्था है.
पुस्तकालय
आश्रम में पूज्यपाद स्वामी जी के रूचि की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की अन्यान्य मूल्यवान पुस्तकों के साथ उनकी स्वलिखित पुस्तकों का अमूल्य भण्डार है. आश्रम में आने वालों के स्वाध्याय हेतु उक्त पुस्तकालय काफी महत्त्व रखता है. स्वामी जी चाहते थे की लोग स्वाध्याय करें जिससे जीवन आनंद रस से आप्लावित हो सके. जीवन में कर्तव्य विमूढ़ता न आवे. अतः स्वामीजी ने सभी धर्मों की पुस्तकें पुस्तकालय में शामिल की है. आश्रम योग और मानव जीवन त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन करता था जो बीच में बंद हो गयी थी. पत्रिका का अब पुनः प्रकाशन "प्राकृतिक आयुर्विज्ञान" नाम से प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित है.
पथ्य व्यवस्था
योग व प्राकृतिक चिकित्सा में भोजन का महत्वपूर्ण स्थान है. भर्ती रोगियों को गाय का दूध, दही, छाछ और अंकुरित सलाद इत्यादि दिया जाता है. आवश्यकतानुसार रोगियों को फलाहार, रसाहार और कल्पादि पर भी रखा जाता है. बाह्य विभाग के रोगियों को संतुलित एवं प्रकृतिक आहार लेने की भी सलाह दी जाती है.
 
 

संस्था को दिए गए दान/चंदे पर आयकर अधिनियम की धारा ८०-जी के तहत छुट है

 

  Previous   First    Next

Copyright Reserved @ 2009. Powered By Lexical Systems