|
प्राकृतिक चिकित्सालय जीवन जीने का विज्ञान है. यह सरल एवं सस्ती
सकारात्मक पद्धति है. यह संपूर्ण स्वास्थ्य की वह विधि है जिसमे
निःसर्गानुमी होकर स्वास्थ्य के नियमों का पालन द्वारा आरोग्य लाभ के
मार्ग पर चलते है. योग साधना आश्रम पहला 'सुख निरोगी काया' के
सिद्धांत पर काम करते हुए लोगों को विभिन्न रोगों की चिकित्सा हेतु
प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा की सुचारू एवं प्रभावी व्यवस्था भी करता
है, जिसमें मिट्टी पट्टी, एनिमा, कटी स्नान, पाद स्नान, टब स्नान और
मालिश के साथ वाष्प स्नान की व्यवस्था है. महिलाओं के लिए चिकित्सा की
पृथक से व्यवस्था है. योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एक दुसरे के पूरक है
इसलिए यहाँ दोनों के अभ्यास की पृथक-पृथक व्यवस्था है. आश्रम में टी.बी.
को छोड़कर प्रायः सभी रोगों की बिना दवाई के यौगिक चिकित्सा होती है.
जैसे श्वास सम्बन्धी रोग, नजला, जुकाम, साइनस, दम तथा पेट सम्बन्धी -
अल्सर, कब्ज, आंव आदि मन सम्बन्धी अनिद्रा, घबराहट, तनाव, हिस्टीरिया,
मधुमेह, रक्तचाप इत्यादि. |